फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DIG tested the security of strong rooms

डीआईजी ने परखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
DIG tested the security of strong rooms
व्यवस्था परखी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीएम और एसएसपी भी रहे निरीक्षण में मौजूद
मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखी हैं ईवीएम

 डीआईजी रेंज आशुतोष कुमार ने गुरुवार को बदायूं पहुंच कर मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। उनके साथ डीएम पवन कुमार और एसएसपी महेंद्र यादव भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों ने यहां तैनात सुरक्षा बलों से भी बात की।

जिले की छह विधानसभा सीटों पर 15 फरवरी को मतदान कराया गया था। मतगणना 11 मार्च को होनी है। इससे पहले ईवीएम को ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम तक जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। यहां की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलेट्री फोर्स को दिया गया है। बाहर की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है। स्ट्रांग रूम को सीसी कैमरों से लैस किश गया है। मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है। डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम पवन कुमार और एसएसपी महेंद्र यादव ने सभी व्यवस्थाओं को देखा। सीसी कैमरों की रिकार्डिंग भी अधिकारियों ने देखी। यहां तैनात फोर्स को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed