फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dhoom explosively occurred Tulsi's baby shower ceremony

धूमधड़ाके के साथ हुई ‘तुलसी’ की गोद भराई की रस्म

Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dhoom explosively occurred Tulsi's baby shower ceremony
धूमधड़ाके के साथ हुई ‘तुलसी’ की गोद भराई की रस्म - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 तुलसी संग सालिगराम इस बार 10 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे। वैवाहिक रस्मों के तहत शनिवार शाम को रिंग सेरेमनी में वर-वधू पक्ष के सैकड़ों महिला-पुरुष पंजाबी कालोनी में सोमनाथ मेंदीरत्ता के घर जुटे। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। धूमधड़ाके के साथ तुलसी की गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई।
विज्ञापन

भगवान सालिगराम के परिजन बने महेशचंद्र शर्मा समेत उनके घरवाले अपने परिचितों और नाते-रिश्तेदारों के साथ सोमनाथ मेंदीरत्ता के घर पहुंचे। सोमनाथ समेत विट्टू सचदेवा ने उनका सेवा-सत्कार किया। करीब दो घंटा तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले गोद भराई की रस्म पूरी की गई। हिंदू रीति-रिवाज से सराबोर पूरे कार्यक्रम में आधुनिकता भी नजर आई। रिंग सेरेमनी भी हुई। गोद भराई में तुलसी को कपड़े और गहने भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंगलगीत गाकर माहौल शादी-समारोह जैसा बना दिया। महिलाओं ने डांस से धमाल मचा दिया। गोद भराई करने पहुंचे लोगों ने लजीज पकवान खाकर चटकारे लिए। वीडियोग्राफी से लेकर फोटो सेशन भी कराया गया। विदाई के वक्त सालिगराम के घरवालों को तुलसी के परिजनों की ओर से भेंट भी दी गईं। तुलसी पक्ष के विट्टू सचदेवा ने बताया कि नौ नवंबर को वह सगाई लेकर सालिगराम के घर पहुंचेंगे। बारात पंजाबी कालोनी में सोमनाथ के घर पहुंचेगी तो 12 नवंबर को महेश शर्मा के घर महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जुटे दोनों पक्ष के ये महिला-पुरुष
उझानी। तुलसी की गोद भराई की रस्म में यूं तो सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुटे लेकिन सालगिराम पक्ष से महेशचंद्र शर्मा, गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय, रीना गुप्ता, सुनीता मित्तल, रश्मी अग्रवाल, इंदिरा गोयल, हिमांशी अग्रवाल, शीतल गुप्ता, भावना वार्ष्णेय, अवधेश गोयल, साक्षी अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मोना माहेश्वरी और गुनगुन तो तुलसी के घरवालों में सोमनाथ मेंदीरत्ता, भीमसेन, विट्टू सचदेवा, सविता सचदेवा, जीता मेंदीरत्ता, नेहा सचदेवा, रेनू सपरा, ऊषा सचदेवा, अनिल, सोनिया सपरा और प्रिया माहेश्वरी आदि शामिल हुईं। इसके अलावा अजय गोपाल, जयपाल थरेजा, मनोज वार्ष्णेय, अनिल माहेश्वरी, अंशुल छाबड़ा, आशा गुप्ता,राजीव वार्ष्णेय, नीरज, दिव्यांश, विजय अग्रवाल और श्याम वार्ष्णेय भी गोद भराई के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed