फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dhanvarsha on Dhanteras, business crosses Rs 150 crore

Budaun News: धनतेरस पर धनवर्षा... कारोबार 150 करोड़ के पार

Fri, 10 Nov 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dhanvarsha on Dhanteras, business crosses Rs 150 crore
धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
बदायूं। धनतेरस पर श्रद्धा और उत्साह से लबरेज लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे तो कारोबारियों के चेहरे खिल गए। भीड़ ऐसी कि बाजार छोटे पड़ते नजर आए। लंबे समय बाद बाजारों में ऐसी रोनक देखने को मिली। बाजार पर मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा बरसी कि कारोबार 150 करोड़ के पार पहुंच गया। लोगों ने दिल खोलकर आभूषणों, बर्तनों, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरादारी की।
विज्ञापन

सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। बर्तन दुकानों, इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठानों, वाहनों के शोरूमों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। झाडू, पूजा सामग्री, खील-खिलौने की खरीदारी के लिए भी लोग बाजार पहुंचे। इस बार कारोबार 150 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण के साथ बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद सोने की ज्वेलरी रहती है। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। शुक्रवार को लोग शुभ मुहूर्त देखकर घरों से खरीदारी करने के लिए निकले। लोगों ने जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। बर्तनों की बिक्री भी खूब हुई। किसी ने परंपरा के अनुसार खरीदारी की तो कई लोगों ने जरूरत के अनुसार बर्तन खरीदे। वाहन बाजार में 80 करोड़, सराफा में 60 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स में आठ करोड़ और मिठाई का चार करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने में भी पीछे नहीं रहे लोग
जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों और दुकानों से धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगाें ने अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण खरीदे। इनमें एलईडी, इंडक्शन चूल्हा, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेब ओवन, वाटर प्यूरीफायर की सबसे ज्यादा सेल हुई।
--------
वाहन बाजार में हुआ सबसे ज्यादा कोराबार
- वाहन बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस पर जिले में करीब 4000 बाइकों की बिक्री हुई है। करीब 450 ट्रैक्टर बेचे गए हैं। 100 के करीब कारों की बिक्री हुई है। इस तरह वाहन बाजार में करीब 80 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
-----------
लोगों ने दिल खोलकर किया खर्च
इस बार धनतेरस पर लोगों का उत्साह देखते ही बना। सारे बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने इस बार दिल खोलकर खर्च किया। कारोबारियों का कहना है कि इस बार लोगों ने कई सालों की कसर पूरी कर दी है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी की। इसकी वजह की बात की जाए तो केंद्र और राज्य सरकार ने दिवाली का बोनस धनतेरस से पहले ही दे दिया है। इस बार किसानों की खेती भी अच्छी हुई है। हाल में किसानों के हाथ में धान की बिक्री से पैसा आया है। गन्ना का बकाया भी मिल गया है।

ऑनलाइन सामान मंगाने से बचे लोग
इस बार लोग ऑनलाइन सामान मांगने से भी बचे। लोगों का कहना था कि ऑनलाइन सामान मांगने में अब डर लगने लगा है, कब फ्रॉड हो जाए कुछ पता नहीं रहता। कई बार गलत सामान आ जाए तो उसे बदलने में बड़ा झंझट रहता है। इसलिए इस बार बाजारों में जाकर ही खरीदारी की गई।

धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

धनतेरस पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed