बिल्सी। श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन से भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। यात्रा तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर परिसर में बाबा के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
यात्रा से पहले श्याम भवन पर भक्तों ने अपने-अपने निशान का पूजन किया। इसके बाद निशान लेकर भक्त सिरासौल के लिए रवाना हुए। जहां भक्तों ने अपने-अपने निशान को लेकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले भवन पर बाबा का संकीर्तन भी किया गया। यात्रा में शुभम माहेश्वरी गुरु जी, रजत सक्सेना, कौशल देवल, भोला, अमित कश्यप, अनुराग, विकास माहेश्वरी, आशुतोष, गौरव देवल आदि शामिल रहे। संवाद