Budaun News: सावन की शिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक
सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर के आलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ रही। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर जलाभिषेक कराया। कछला गंगा घाट से जल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर रात भर नृत्य करते हुए पहुंचे। कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी। एक-एक कर जलाभिषेक को भेजा गया।
भीड़ को देखते हुए मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर दोपहर तक रोक लगा दी गई। वाहनों को पेटल चौक पर ही रोक दिया गया। पूजा-अर्चन करने के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रशासन के लोग भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के सहयोग में लगे रहे।
इन मंदिरों में भी रही भीड़
शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर के आलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं देहात में मंदिरों पर भीड़ रही। सिद्ध बरौलिया मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर दराज से शिव भक्तों के अलावा मेला देखने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।