फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees gathered in Kakora, Har Har Gange echoed with every dip.

Budaun News: ककोड़ा में उमड़े श्रद्धालु, हर डुबकी में गूंजा हर-हर गंगे

Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Kakora, Har Har Gange echoed with every dip.
ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद
बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा और रामगंगा के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा में बुधवार तड़के चार बजे से गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मेला ककोड़ा में करीब चार लाख, कछला, उसहैत व दातागंज में गंगा घाट पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में हर डुबकी पर ‘हर-हर गंगे’ का जयकारा लगाते हुए पुण्य कमाया।
विज्ञापन

कादरचौक में गंगा तट पर लगे मेला ककोड़ा में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह तक हर तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही थी। इधर, कछला गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर दान-पुण्य किया। इसके बाद मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


ककोड़ा मेला में भोर से ही हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। लोगों ने गंगा स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। अपने और परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। इसके बाद मेले का आनंद उठाया। तीन जगह स्नान घाट बनने से काफी राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



ककोड़ा मेला में पहुंचे हैं करीब दो लाख कल्पवासी
ककोड़ा मेला में मुख्य स्नान के दौरान गंगा घाट पर पुलिस निगरानी करती रही। गंगा में पानी कम रहा। ककोड़ा मेले में करीब दो लाख कल्पवासी पहुंचे। इसके अलावा विभिन्न शहरों से लाखों श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर गंगा में स्नान किया। कछला गंगा घाट पर भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं में गंगा स्नान किया। उसहैत के अटैना घाट पर भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के मुताबिक, बुधवार को मुख्य स्नान पर्व पर ककोड़ा में चार लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। वहीं कछला घाट पर भी दो-तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।


मेले में बनाया गया मजनू पिंजरा
ककोड़ा मेले में जिला पंचायत और पुलिस की ओर से मनचलों से निपटने के लिए मजनू पिंजरा बनाया गया। पूर्णिमा से पूर्व रात्रि को पहुंचे लाखों श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन किसी ने ऐसी हरकत नहीं की जिससे उनको पुलिस पिंजरे में बंद करती। मेले में पुलिस की ओर से अस्थायी हवालात कोतवाली के पास ही बनाई गई। मेले में खुराफात करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही। स्नान, पूजन और दान के बाद मेले में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे, युवक और युवतियां झूले का आनंद लेते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं को कोई परेशान न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए।

बच्चों के हुए मुंडन संस्कार
मेले में स्नान के बाद बुधवार नौ बजे से बच्चों का मुंडन संस्कार शुरू हुए, जो दिनभर चलते रहे। देर शाम तक लोगों का मेले में आना-जाना लगा रहा है। संस्कार के बाद बच्चों को भी परिजनों ने गंगा स्नान कराया।

एक बजे के बाद शुरू हुआ जाम
कादरचौक से मेले तक करीब सात किलोमीटर की दूरी है। सुबह से रुक-रुक कर जाम लगता रहा। अपराह्न एक बजे जब भीड़ बढ़ी तो जाम शाम के पांच बजे तक बना रहा। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने सिपाही जगह-जगह लगाए हुए थे, जो कि भीड़ को देखते हुए नाकाफी थे।


रामगंगा के आधा दर्जन घाटों पर पहुंचे एक लाख से अधिक स्नानार्थी

दातागंज। रामगंगा के किनारे के आधा दर्जन घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।यहां मुड़ा, बेला डांडी, सेरहा, नगरिया खनू, हजरतपुर और नौनी टिकन्ना के समीपवर्ती घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुलिस प्रशासन के यहां पहले से अधिक इंतजाम रहे। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
बता दें कि मुढ़ा गांव में विगत माह स्नान पर्व पर बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर की दो सगी बहनें डूब गईं थीं। इसमें एक का शव दूसरे दिन तो दूसरी का चार दिन बाद मिल सका था। तब से इस घाट को संवेदनशील माना जा रहा है। इस बार प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती।



गंगा के अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

उसहैत। कार्तिक पूर्णिमा के पुण्यदायी स्नान पर्व पर अटैना एवं भुंडी घाट पर लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने स्नान किया। उसहैत पुलिस ने गंगा घाट पर गोताखोरों की टीम सहित तमाम सुरक्षा के इंतजाम किए।

दहगवां। मालपुर ततेरा के घाट पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। घाट पर मेला भी लगा। बर्तन, लकड़ी के खिलौने व बच्चों का सामान आदि की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। बच्चों ने झूलों व खेल-तमाशों का आनंद उठाया। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

ककोड़ा मेले में स्नान को उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed