फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   desease

अब कादरचौक के कई गांवों में संक्रामक रोगों की दस्तक

Sat, 22 Aug 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 22 Aug 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
desease
क्षेत्र के गांव कलुआ नगला, लक्ष्मण नगला, कुढ़ाशाहपुर, रमजानपुर सहित कई गांव संक्रामक बीमारियों की जद में आग गए हैं। कादरचौक सीएचसी पर मरीजों की लाइनें लग रही हैं। गदंगी और मच्छरजनित बीमारियां लोगों की जान लेने लगी हैं। सरफुद्दी नगला में शुक्रवार को बुखार से हुकुम सिंह की मौत हो गई। कलुआ नगला में अंकित, सचिन, शेर सिंह, विद्यावती, कमला, सीमा, मंजू, पूनम, अरविंद, श्रीपाल, मीनू, अतरकली, सिमरन, राजपाल, सुनीता, सपना, विमलेश आदि लोग बुखार की चपेट में हैं। रमजानपुर, लक्ष्मण नगला, कुढ़ाशाहपुर में भी दर्जनों लोग संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
कादरचौक। सीएचसी की ओपीडी में औसतन रोज मरीजों की संख्या 40 से 50 तक रहती है। शनिवार को यह संख्या 300 के पार हो गई। इससे सीएचसी पर दवाओं की किल्लत हो गई है। कादरचौक सीएचसी के इलाके में करीब 200 गांव आते हैं। इसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


सावधानी बरतें ग्रामीण
कादरचौक। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण गंगवार ने कहा कि यह बीमारियों का सीजन है। स्वस्थ रखने के लिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में मच्छरजनित बीमारियां का प्रकोप है। कुछ सावधानी बरत कर इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में संक्रामक रोग फैलने की खबर है। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed