फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dengue spreads across four villages; BA student dies, villagers gripped by panic

Budaun News: चार गांवों में फैला डेंगू, बीए की छात्रा की मौत, दहशत में ग्रामीण

Sat, 24 Oct 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dengue spreads across four villages; BA student dies, villagers gripped by panic
रेहड़िया गांव में फैली गंदगी। संवाद
बदायूं/ रेहडिया। डेंगू और बुखार के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। मौतें भी हो रही हैं। अब चार गांवों में 12 डेंगू मरीज निजी लैब की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले हैं। इसमें बीए की छात्रा रामा की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका इलाज बरेली के चौपुला के पास एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अन्य डेंगू मरीजों का उपचार जारी है। जिन गांवों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां के ग्रामीणों में दहशत है। उनका आरोप है कि त्योहारी सीजन में भी गांवों में साफ-सफाई नहीं हो रही है। इस वजह से डेंगू मच्छर पनप रहा है।
विज्ञापन

वजीरगंज ब्लॉक के रेहड़िया गांव निवासी बाल किशन की पुत्री रामा (20) को पिछले मंगलवार से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले बिसौली में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आराम न मिलने पर रामा को बरेली ले गए थे। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो भाई व चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। परिजन रामा की शादी करने के लिए लड़का देख रहे थे। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

वहीं इसी गांव के कुणाल (32) का वजीरगंज में इलाज चल रहा है। यहीं के राजकुमार (50) का उपचार बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राइवेट लैब की जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सवारखेड़ा में भी सात मरीज निकले संक्रमित
रेहड़िया। वजीरगंज ब्लॉक के सवारखेड़ा गांव में भी डेंगू के सात मरीज सामने आए हैं। इनमें 40 वर्षीय सुनीता, 35 वर्षीय कल्लू सिंह, 14 वर्षीय धनदेवी, नौ वर्षीय नितिन, 24 वर्षीय एक अन्य मरीज, 18 वर्षीय मुन्ने अली और सात वर्षीय एक बच्चा शामिल है। इन सभी की जांच निजी लैब में कराई गई, जहां डेंगू की पुष्टि हुई है। संवाद
---

भटौली और रोरी में डेंगू के दो मरीज मिले, भर्ती कर इलाज शुरू
दातागंज। ब्लॉक के भटौली और रोरी गांव में डेंगू के दो मरीज मिलने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। दोनों मरीजों को बुखार आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
भटौली गांव निवासी संजीव की पत्नी मीना और रोरी गांव निवासी दारा सिंह की पुत्री अंबिका को दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में दोनों डेंगू पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। सीएचसी में उनका इलाज किया जा रहा है। चार गांवों में डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। संवाद
--
इन गांवों में बुखार के 239 मरीज
सीएमओ डॉ. विकास शर्मा की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 11 गांवों में बुखार के मरीज सामने आए हैं। इसमें सराई पिपरिया में 12, सराय में 12, सैंजनी में 12, शाहपुर में 26, सरौरा में 31, नरयानगंज मे 29, मैथरा में 33, खुजरिया में 28, सदुल्लागंज में 12, समरेर में 6, पुनाओ गांव में 18 व रेहड़िया में 20 मरीज बुखार के मिले हैं। स्वास्थ्य टीमों ने इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए थे। इसके अलावा कैथोला में मलेरिया टीम ने सर्वे कर 106 घरों में लार्वा तलाशा। टीम को एक घर में लार्वा मिला है।

--
गांवों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां भी बुखार पीड़ित मिल रहे हैं। उनका इलाज किया जा रहा है, उनको दवाइयां दी जा रही हैं। निजी लैब से डेंगू की रिपोर्ट विभाग के पास नहीं आती। छात्रा रामा की मौत के मामले में जांच कराई जाएगी।- डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ, बदायूं

रेहड़िया गांव में फैली गंदगी। संवाद

रेहड़िया गांव में फैली गंदगी। संवाद

रेहड़िया गांव में फैली गंदगी। संवाद

रेहड़िया गांव में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed