{"_id":"1327838fc59be1dd1ed4f0b26c68dcea","slug":"demonstrtion-for-repolling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतदान की मांग, आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतदान की मांग, आमरण अनशन शुरू
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 09 Dec 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरओ, एआरओ, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक से शिकायत करने के बावजूद भी जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो चार प्रत्याशी पुनर्मतदान की मांग को लेकर मालवीय आवास पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अपने समर्थकों के साथ बैठे प्रत्याशियों का कहना है कि जब तक बूथ कैप्चरिंग करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और पुनर्मतदान के आदेश न होने तक उन लोगों का अनशन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान पद के प्रत्याशी उमा शंकर, सुनील कश्यप, सोनपाल, नरेंद्र और उनके समर्थक नरेश, कुंवरपाल, मनीराम, ओमेंद्र, वीरेश, रतीराम, प्रेमपाल, उमेश, सत्यपाल, श्रीपाल, गंगासहाय, अजुदी, मुरारी, गेंदन, ननकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन