{"_id":"3669dc071cfe8651780db02e92ca99f5","slug":"demonstration-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने विकास भवन, डीआईओएस कार्यालय, बीएसए दफ्तर, डाकघर समेत तमाम सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों के हाथों पर काली पट्टी बांधी। साथ ही अधिकारियों के काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन में शामिल कर लिया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब एकत्र हुए कर्मियों ने बैठक करके विरोध जताया। साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मदन मुरारी गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के एक मंच पर आने से सरकार को उनकी मांगने मानने को बाध्य होना पड़ेगा। डाक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की वजह से कर्मचारी एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। जिलामंत्री अनिल यादव ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के नाम पर छलावा किया गया, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने के दौरान हिमांशु शर्मा, कामेंद्र शर्मा, विजय यादव, निशांत खुराना, सुल्तान उद्दीन, विनोद माहेश्वरी, आलोक पाठक, रोहिताश सिंह, कलारी विलियम, कृष्णा चौहान, संतोष शर्मा, सुनीता सक्सेना, वंदना यादव, पुष्पा शर्मा, सुधा सोलंकी, प्रेरणा मिश्रा, जयगोविंद सिंह, चंद्रकेश यादव, उदयवीर सिंह, शिखा राठौर आदि शामिल रहे।