{"_id":"2f9572b9c0bfc0a4739280a3bea679e9","slug":"demonstration-hindi-news-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों का अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए ग्रामीणों का अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 22 Aug 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन किसान दल के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह की अगुवाई में पचोरीनगला के ग्रामीण पूर्वाह्न में गलियारे में जुटे। उन्होंने समस्याओं को लेकर आपस में मशविरा भी किया। कहा कि गांव की बदहाली के लिए ब्लॉक स्तर के अफसर जिम्मेदार हैं। सफाई कर्मी गांव में नियमित नहीं आता। गलियारों में सीसी रोड या फिर खड़ंजा भी नहीं कराया गया है। इसकी शिकायत भी अफसरों से की गई लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। ग्रामीणों ने जिले के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाया।
ग्रामीणों ने गलियारे में ही बीडीओ समेत विकास विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। बोले- ग्रामीणों को गुमराह कर वोट लेने वालों को भी सबक सिखाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सफाई कर्मी की शिकायत वी डीपीआरओ से भी कर चुके हैं। कार्रवाई नहीं हुई तो अब उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में भूदेव, रामपाल, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, महेशपाल, कन्हईलाल, शिवराज, राकेश कुमार, अतुल, अशोक कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।