{"_id":"6a00c7d5d481e4bbbe036fd0","slug":"demonstration-by-women-against-the-womens-reservation-bill-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163522-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में मातृशक्ति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में मातृशक्ति का प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। स्रोत- संगठन
बदायूं। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ रविवार को शहर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बदायूं लोकसभा के सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक और जिलाधिकारी चौराहा पर किया गया।
केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने का विधेयक पेश किया था, जिसका समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि इस विरोध से महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति विपक्ष की नकारात्मक सोच सामने आई है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं, लेकिन विपक्ष हमेशा महिला सशक्तीकरण के मुद्दों पर राजनीति करता रहा है।
विज्ञापन
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा कि महिला आरक्षण का निर्णय देश की महिलाओं को नई शक्ति और नई पहचान देने वाला कदम है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक मानसिकता उजागर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिला मंत्री राजवती वर्मा ने महिला जन-आक्रोश अभियान को महिलाओं के सम्मान की रक्षा और समाज में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विचित्रा देवी, रेनू सिंह, रजनी मिश्रा, रानी सिंह पुंडीर, मोनिका गंगवार, करुणा सोलंकी, ममता साहू, ममता वर्मा, बबली शर्मा, शालिनी मित्तल आदि ने भी इसमें भाग लिया।