फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a family protest at BJP office against former district minister in budaun

Budaun News: पूर्व जिला मंत्री के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, पीड़ितों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

Sat, 02 Sep 2023 04:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 Sep 2023 04:28 PM IST
सार

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्रभाशंकर वर्मा ने उनके परिवार के एक सदस्य से करीब तीन लाख रुपये की अवैध वसूली करवाई। साथ ही फर्जी केस में जेल भिजवाया। इस मामले में प्रभाशंकर समेत दो अन्य लोग भी नामजद हैं।

विज्ञापन
a family protest at BJP office against former district minister in budaun
भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते गांव नाई के ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में नाई गांव के एक परिवार ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभाशंकर वर्मा ने उनके परिवार के एक सदस्य से करीब तीन लाख रुपये की अवैध वसूली करवाई। साथ ही फर्जी केस में जेल भिजवाया। इस मामले में प्रभाशंकर समेत दो अन्य लोग भी नामजद हैं।

विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नाई निवासी भगवानदेवी का कहना है कि प्रभाशंकर वर्मा ने 19 सितंबर 2022 को नारकोटिक्स विभाग के दो कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके पति अजयपाल वर्मा से 3.10 लाख रुपये की अवैध वसूली करवाई थी। 22 सितंबर को उन्होंने बरेली जाकर पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की, मामले की जांच कराई जा रही थी कि तभी प्रभाशंकर वर्मा ने उनके पति पर झूठा एनडीपीएस का मामला दर्ज करवाकर जेल भिजवा दिया। अजयपाल 24 नवंबर से बरेली जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

कई लोगों से कर चुका है धोखाधड़ी 

भगवानदेवी ने कहा कि बरेली कोतवाली पुलिस ने प्रभाशंकर और नारकोटिक्स विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में न्यायालय ने आरोपी के वारंट भी जारी किए हैं लेकिन आरोपी प्रभाशंकर वर्मा खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। वह कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानदेवी ने बताया कि शिकायत पर भाजपा नेताओं ने दोषी पाए जाने पर प्रभाशंकर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में जरूरी है कि प्रभाशंकर को पार्टी से हटाया जाए।

मामले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रभाशंकर वर्मा पर पार्टी में कोई पद नहीं है। हालांकि वह पूर्व में जिला मंत्री रहे हैं। यह उनके आपस का मामला है। दोनों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

पूर्व जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा ने कहा कि जिस महिला ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया है, उसका पति और परिवार के कई लोग जेल जा चुके हैं। वह तस्कर हैं और पुलिस ने छापा मारकर नशीला पदार्थ बरामद किया। हम पर जो आरोप लगाए गए हैं वह सब फर्जी हैं। इसमें कई बार जांच हो चुकी है। हमको क्लीनचिट मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed