{"_id":"57f5086f4f1c1baf2726f66d","slug":"demands-for-village-heads-the-mandate-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों की मांगों का शासनादेश जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों की मांगों का शासनादेश जल्द
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की मांगों का शासनादेश जल्द
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने बताया
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की मासिक बैठक मालवीय आवास में हुई, जिसमें लखनऊ रैली की समीक्षा करते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधानों की अधिकांश मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन प्रदेश सरकार से मिला है। जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा, जिसकी प्रतिलिपि ग्राम प्रधान संगठन को भी जाएगी। इसके साथ ही सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की जमकर तारीफ की गई।
प्रांतीय महामंत्री सोहनपाल साहू ने कहा कि संगठन की शक्ति सर्वोपरि है, जिसके दम पर किसी भी काम को पूरा कर सकते हैं। जगत ब्लाक के गांव गुरूगांव में एक माह पूर्व तैनात हुए ग्राम सचिव को तैनात सचिव द्वारा चार्ज न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, राजू कश्यप, अनिल मिश्रा, रामऔतार शाक्य, अरविंद भारती, बृजवासी लाल, सुभाष चंद्र, रामवीर कश्यप, नेम सिंह यादव, सूरजपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर श्रीनिवास दीक्षित, पंकज मिश्रा, अनिल द्विवेदी, शफी खां, रूबी गौतम, रघुराज सिंह, शिवनंदन, ओमकार, मक्खन लाल, अंजलि सागर आदि मौजूद रहे।