फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for investigation of factory fire on seven points, memorandum submitted

Budaun News: सात बिंदुओं पर फैक्टरी अग्निकांड के जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of factory fire on seven points, memorandum submitted
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाकियू के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन - फोटो : सोशल मीडिया
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैट) के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर के पास मैंथा फैक्टरी संचालित थी। उसमें 21 मई की देर रात आग लगी। 20 घंटे बाद में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने सात बिंदुओं पर फैक्टरी की जांच कराने की मांग की। कहा कि आबादी क्षेत्र में फैक्टरी को एनओसी किसने दी। काम करने वाले श्रमिकों को श्रम कानून के तहत काम कराया जा रहा था या नहीं। फैक्टरी का औद्योगिक, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा लाइसेंस था या नहीं। आग से बचाव के क्या इंतजाम थे। फैक्ट्री के उपकरणों की कार्यक्षमता, गुणवत्ता और भंडारण की स्थिति मानक के अनुसार थी या नहीं। ज्ञापन देने वालों में शिव कुमार, राम स्वरूप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed