फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for construction of a park near the prison and shifting of the bus stand outside the city

Budaun News: कारागार के पास पार्क निर्माण व बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग

Wed, 11 Feb 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 11 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of a park near the prison and shifting of the bus stand outside the city
सीएम योगी से लखनऊ में मिलते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। स्रोत- स्वयं
बदायूं। शहर से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को लेकर पत्र सौंपे हैं। इनमें जिला कारागार के समीप खाली पड़ी भूमि पर सार्वजनिक पार्क निर्माण व रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर हाईवे के निकट स्थानांतरित करने की मांग शामिल है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कारागार विभाग की भूमि लंबे समय से खाली पड़ी है, जो जेल के किसी भी उपयोग में नहीं आ रही है। वहीं, नगर का केंद्र माने जाने वाले महाराणा प्रताप चौक से मात्र 500 मीटर की दूरी पर रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय एवं अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में जाम के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस और आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed