फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   delhi's formula will be start in up

यूपी में लागू करेंगे दिल्ली की तरक्की का फार्मूला

Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
delhi's formula will be start in up
यूपी में लागू करेंगे दिल्ली की तरक्की का फार्मूला 
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से यूपी में मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने प्रदेश की तरक्की में गैर कांग्रेसी सरकारों को नाकाम बताया। अपने कार्यकाल में दिल्ली के विकास और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सराहा। जनता की नब्ज टटोलते हुए उन्होंने सीधा संवाद भी किया। कहा- यूपी का विकास होगा, लेकिन मौजूदा हालात के अनुरूप संभव नहीं दिखता। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह दिल्ली के विकास के फार्मूले को यूपी में लागू करेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित ने मंगलवार दोपहर में संजरपुर रोड स्थित रामधारा के मैदान में कांग्रेस के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और यूपीए की दोनों सरकार में जनहित के कार्यों पर जनता को समझाया। कहा कि यूपी में इस वक्त जो हो रहा है, उसे कौन नहीं जानता। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया गया। दिल्ली प्रदेश के विकास के लिए मैने नीतियां बनाकर विकास को बढ़ावा दिया था। अच्छी कानून-व्यवस्था की वजह से ही महिलाएं सुरक्षित रहीं। इसके उलट यूपी में कोई भी न तो सुरक्षित है और न ही तरक्की की ओर बढ़ पा रहा है। यहां तक कि यूपी में अब कोई भी उद्योगपति बिजनेस नहीं करना चाहता।
विज्ञापन

शीला दीक्षित ने खुद को यूपी की बेटी बताया। कहा- पार्टी के निर्देश पर उन्होंने दिल्लीवासियों की सेवा की। अब यूपी की बारी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी का विकास भी दिल्ली के फार्मूले पर किया जाएगा। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रदेश को विकास के रास्ते पर देखना चाहते हैं। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने प्रदेश में चाचा-भतीजे की सरकार बताकर निशाना साधा। कहा कि इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है जो बर्खास्त किए गए मंत्री गायत्री प्रसाद को फिर से शपथ दिलानी पड़ गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी नेे कांग्रेस को जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनता की सेवा करने वाली पार्टी बताया। सभा संयोजक सुरेशपाल सिंह तोमर, प्रदेश कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह, पूर्व मंत्री प्रमिला भदवार, बृजपाल शाक्य, जिलाध्यक्ष साजिद अली आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेशपाल और सुरजीत ने भेंट की तलवार
उझानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और सलीम शेरवानी के लिए कार्यक्रम संयोजक सुरेशपाल सिंह तोमर और युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत तोमर ने पहला तो साफा पहनाया फिर उन्हें क्षत्रिय सम्मान की प्रतीक तलवार भेंट की। उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सुरेश तोमर को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से तारीफ भी मिली। खुद शीला दीक्षित ने पास बुलाकर सुरेश तोमर की पीठ थपथपा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed