{"_id":"67b7818037eb4d94a704e48a","slug":"delhi-highway-filled-with-water-from-drains-of-naya-basti-badaun-news-c-123-1-sbly1035-134592-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली हाईवे पर नई बस्ती की नालियों का पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली हाईवे पर नई बस्ती की नालियों का पानी भरा
विज्ञापन
उझानी में दिल्ली रोड पर भरे नालियों के पानी में पड़ा ई- रिक्शा। संवाद
- फोटो : mathura
उझानी। इलाके में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर नालियों का पानी भर जाने से राहगीरों समेत वाहन सवार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार-पांच दिन से तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। दो दिन पहले बाइकें फिसलीं तो बृहस्पतिवार सुबह गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलटने से सवारियां गिर पड़ीं।
आंबेडकर चौराहे के पास हाईवे पर नालियों के पानी के निकास के लिए दो-तीन सौ मीटर इलाके में ही नाला बना है। इसके आगे नालियों के पानी के निकास के लिए नाला न बना होेने से पड़ोस की नई बस्ती के घरों का पानी हाईवे पर ही बहता रहा है। इलाके के लोगों में बबलू और शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर काफी पानी आ गया। एक लेन पर पैदल निकलने का रास्ता तक नहीं बचा। डिवाइडर पार कर राहगीरों को विपरीत दिशा से अपने घरों तक आना-जाना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को हुई।
बताते हैं कि हाईवे की जिस लेन पर पानी है, उसके आसपास सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह ऐसे ही गड्ढे में पहिया फंस जाने से ई-रिक्शा पलट गया। आसपास के दुकानों में श्याम शर्मा और हरीबाबू ने बताया कि ई-रिक्शा सवार महिला समेत लोग पानी में गिर गए। उनके कपड़े भी भीग गए।
विज्ञापन
हालांकि किसी भी सवारी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दो दिन पहले बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया था। दुकानदारों ने निजी क्लीनिक पर उसका उपचार कराया था। दुकानदारों समेत इलाके के लोगों को हाईवे पर जलभराव की वजह से हादसा होने की आशंका सता रही है।
पीडब्ल्यूडी और पालिका के बीच फंसा है पेंच
दिल्ली हाईवे के अस्तित्व में आने से आंबेडकर चौराहे से आगे पुलिया तक नाली बनी थी। चौड़ीकरण के बाद नाली हाईवे की चपेट में आ गई। इसके बाद उस इलाके में नालियों के पानी के निकास के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। पालिका प्रशासन को पीडब्ल्यूडी की ओर से ही नाला निर्माण कराए जाने की आस थी। बताते हैं कि पालिका हाईवे किनारे नाले का निर्माण पीडब्ल्यूडी से एनओसी लिए बिना नहीं करा सकती। दोनों विभागों के बीच इसी को लेकर पेच फंसता बताया जा रहा है।
हजरतगंज के पास दो महीने से बंद है हाईवे की एक लेन
दिल्ली हाईवे पर नालियों के पानी से दिक्कत उझानी के आंबेडकर चौराहे के पास ही नहीं, बल्कि हजरतगंज गांव के पास भी है। हजरतगंज के पास क्षेत्र पंचायत की ओर से नाला निर्माण भी कराया जा रहा है, लेकिन जलभराव के दौरान सड़क में गड्ढे हो जाने से हाईवे की एक लेन के लिए 28 जनवरी की शाम से बंद चली आ रही है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मौका मुआयना करने के बाद कहा था कि नाला बन जाने के बाद ही वह क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करेंगे।
आंबेडकर चौराहे से दिल्ली हाईवे पर कुछ दूरी पर पालिका की ओर से नाला निर्माण कराया गया था। कुछेक सालों में आगे चलकर भी हाईवे के आसपास मकानों का निर्माण हो चुका है। ऐसे में पानी का निकास आगे चलकर बंद हो गया है। वैसे तो पीडब्ल्यूडी को ही नाला निर्माण कराना चाहिए।- हरीश कुमार त्यागी, सफाई निरीक्षक