{"_id":"6807f3133ade5ead670a0b81","slug":"deepak-gupta-got-113th-rank-in-upsc-happiness-prevails-in-the-family-badaun-news-c-123-1-sbly1029-138067-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दीपक गुप्ता ने यूपीएससी में पाई 113 वीं रैंक, परिवार में छाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दीपक गुप्ता ने यूपीएससी में पाई 113 वीं रैंक, परिवार में छाईं खुशियां
विज्ञापन
दीपक गुप्ता। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : kathua
बदायूं। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में बिल्सी के गांव पिंडोल निवासी दीपक गुप्ता ने 113वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया। दिल्ली में मौजूद दीपक ने जब फोन करके पिता को खुशखबरी सुनाई तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी उत्तीर्ण करने पर मंगलवार को दीपक के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। खाद की दुकान चलाने वाले पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही परिश्रमी रहा है। वह 2017 से दिल्ली में ही रह कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने इसी को जीवन का लक्ष्य बना लिया था। बोले कि उसने सीना चौड़ा कर दिया है। ऐसे बेटे पर उन्हें गर्व है। दीपक के परिवार में मां डिपंल गुप्ता के अलावा छोटा भाई निहाल व बहन नेहा है। दीपक ने हाईस्कूल बदायूंं और इंटरमीडिएट की परीक्षा बिसौली के भटपुरा स्थित कॉलेज से पास की है। बाद में बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर नात रिश्तेदारों के अलावा आसपास के लोग भी बधाई देने के लिए दीपक के घर पहुंच रहे हैं।
--
2019 में पिंडौल के नरेंद्र ने भी लहराया था परचम
बिल्सी। वर्ष 2019 में भी गांव पिंडोल के ही नरेंद्र सिंह पुत्र जवाहरलाल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर परचम लहरा दिया था। नरेंद्र इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दीपक गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने बताया कि दीपक भाजपा के पिंडौल शक्ति केंद्र के संयोजक शिशुपाल गुप्ता के भतीजे हैं। दीपक ने जिले का नाम रोशन किया है।

दीपक गुप्ता। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : kathua