फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death of woman after childbirth, allegations of negligence

प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 13 Jul 2017 12:13 AM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Thu, 13 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death of woman after childbirth, allegations of negligence
Death of woman after childbirth, allegations of negligence - फोटो : Death of woman after childbirth, allegations of negligence
प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी से बदायूं रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर बरेली भेज दिया गया। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार वालों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दातागंज कोतवाली के गांव दुधारी निवासी नन्हे सिंह ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार शाम दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह सीमा ने यहां बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सीमा को रक्तस्राव चालू हो गया। रक्तस्राव बंद न होने पर यहां से सीमा को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में ही सीमा की मौत हो गई। आरोप है कि दातागंज सीएचसी पर डॉक्टर और नर्स ने लापरवाही की। नन्हे सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ललित मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल रहेगी। इधर, डॉ.  सनोज मिश्रा का कहना है कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। महिला को यहां से रेफर किया गया था, उसी वक्त पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed