फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death of newborn in private nursing home, only notice in the name of action

Budaun News: निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस

Sat, 11 May 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Death of newborn in private nursing home, only notice in the name of action
इसी अस्पताल में हुई थी नवजात की मौत। संवाद
बदायूं। आसफपुर के दूंदपुर स्थित निजी नर्सिंग होम पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। पीड़ित ने थाना पुलिस से लेकर सीओ और सीएमओ तक शिकायती पत्र दिए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल नोटिस जारी किया जा सका। नोटिस मिलने के बाद भी अस्पताल संचालित है। इससे पीड़ित परिवार में रोष है।
विज्ञापन


कस्बा आसफपुर निवासी सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने आलाधिकारियों को शिकायती पत्र 6 मई 2024 को दिया था। आरोप था कि प्रसव पीड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी खुशबू को दूंदपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां मौजूद डॉक्टर ने सामान्य प्रसव होने की बात कहकर भर्ती कर लिया। प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने थाना पुलिस, सीओ बिसौली और सीएमओ बदायूं को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार दिन बाद सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार को चिकित्साधिकारी आसफपुर मौके पर पहुंचे और संचालक को नोटिस देकर वापस लौट आए। आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में क्षेत्र में दर्जनों फर्जी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में हर रोज कोई न कोई व्यक्ति फंसकर लुट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद आसफपुर चिकित्साधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पहले नोटिस देकर संचालक का पक्ष लिया जाता है। पक्ष देने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई जाती है। इसके बाद उसके रजिस्ट्रेशन की जांच कर कार्रवाई की जाती है। अभी नोटिस दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। -डॉ. अब्दुल सलाम, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed