{"_id":"60f9c0528ebc3e68026a1f3f","slug":"death-of-a-young-man-who-entered-the-pond-to-take-a-bath-badaun-news-bly4539931169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने को घुसे युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने को घुसे युवक की डूबकर मौत
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक कस्बे के नजदीक बृहस्पतिवार शाम धनीधर बाबा आश्रम के नजदीक एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्राम चौड़ेरा निवासी पप्पू पुरी (28) बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी के साथ कादरचौक घरेलू सामान लेने आया था।
यहां से लौटते वक्त युवक आश्रम के नजदीक तालाब में नहाने को घुस गया। इससे उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। इसकी सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। रात करीब साढ़े नौ बजे युवक का शव तालाब से निकाला गया। चर्चा है कि युवक शराब के नशे में था। उसने कादरचौक में शराब पी थी। संवाद