फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death

कच्चे मकान की दीवार गिरी, किसान की मौत

Sat, 15 Aug 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
death
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंधरऊ में गुरुवार रात एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें दबकर किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ये हादसा गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है। ग्राम अंधरऊ निवासी अमरपाल (50) और उसका भाई मोरपाल अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। बताते हैं कि उनके मकान पर छत नहीं थी। सिर्फ कच्ची मिट्टी की दीवारें खड़ी हुई हैं। इस पर उन्होंने पन्नी डाल रखी है। अमरपाल की शादी नहीं हुई थी। मोरपाल शादीशुदा है। उसके बच्चे कुछ दूरी पर सो रहे थे। रात अचानक एक दीवार दोनों भाइयों के ऊपर भरभराकर गिर गई। इसमें मोरपाल तो बाल-बाल बच गया लेकिन अमरपाल के ऊपर पूरी दीवार का मलबा जा गिरा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी जाग गए। उन्होंने रात में ही राहत कार्य शुरू कर दिया। जैसे-तैसे मिट्टी हटाकर अमरपाल को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार दोपहर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार अंधरऊ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार काफी गरीब बताया जा रहा है। उनका पुराना कच्चा मकान था। इसकी सिर्फ दीवारें रह गईं थीं। एक दीवार रात गिर गई। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार की माली हालत देखते हुए आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इस हादसे के बाद से किसान के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed