{"_id":"6a8756a473e6d6a94b073094","slug":"deadly-pit-not-filled-even-after-the-boys-death-badaun-news-c-123-1-ba11032-171243-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बालक की मौत के बाद भी नहीं पटवाया जानलेवा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बालक की मौत के बाद भी नहीं पटवाया जानलेवा गड्ढा
विज्ञापन
मुरसान गांव में खुला पड़ा जानलेवा गड्ढा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया क्षेत्र के मुरसान गांव में आठ फुट गहरे जानलेवा गड्ढे में गिरकर 12 साल के बालक की मौत होने के तीसरे दिन भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तो गड्ढे में मौत होने की घटना से भी अनजान रहे। उधर, बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने कुछ लोगों को गड्ढा देखने के लिए भेजा, लेकिन उसे पटवाया नहीं। ग्रामीणों को डर है कि गड्ढे में गिरकर फिर कोई और हादसा न हो जाए। ग्रामीणों में जिला पंचायत और ठेकेदार के प्रति नाराजगी है।
मुरसान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बच्चे भी आते-जाते हैं, ऐसे में बच्चों के गिरने की भी आशंका रहती है। इसी तरह के गहरे गड्ढे मुजरिया क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी हैं, जहां जेसीबी मशीन से खोदाई कराके मिट्टी डंपरों में भरकर भट्टे को ले जाई जा रही है।
वहीं क्षेत्र के कटैया और विचोला गांव में भी महीनों से मिट्टी भरे डंपर ईंट-भट्टों सहित हाईवे के निर्माण के लिए मिट्टी ले जा रहे हैं। इससे दस-दस फुट गहरी खाई बन गई हैं। यहां भी पानी भरने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार से जब बालक के डूबने से हुई मौत के संबंध में बात की गई तो उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं थी। बोले, इसको दिखवाएं, कहीं किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जांच कराएंगे।