{"_id":"6421eeb8c6ceb1ebb2000f74","slug":"dead-body-was-thrown-in-bilsi-after-killing-in-faizganj-badaun-news-c-4-1-109399-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैजगंज में हत्या कर बिल्सी में फेंका गया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैजगंज में हत्या कर बिल्सी में फेंका गया था शव
विज्ञापन
(27 बीडीएन-22)मृतक अमित का फाइन फोटो।
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंके गए युवक के शव के मामले में बिल्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक की बिल्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया है।
आसफपुर-बिलारी मार्ग पर गांव श्यामपुर चौराहे के पास शनिवार सुबह झाड़ियों में युवक का शव मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र पाल के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने हत्या की वजह मृतक के परिजनों से पूछी तो उन्होंने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही। इसके बाद हत्या की एफआईआर किस थाने में दर्ज की जाए, इस बात पर मंथन चलता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बिल्सी थाने में दर्ज गुमशुदगी को ही हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया।
विज्ञापन
घटना के खुलासे को बिल्सी और फैजगंज बेहटा पुलिस को भी लगाया गया। इसके अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
एसएचओ बिल्सी एके सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी यहां दर्ज थी, इसलिए गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। सभी टीमें अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही हैं।