फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of youth found lying on the track near Basoma railway gate

Budaun News: बसोमा रेल फाटक के पास ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 27 Sep 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found lying on the track near Basoma railway gate
उझानी में शव मिलने के बाद जानकारी देते मृतक उमेश के परिजन। संवाद
उझानी (बदायूं)। बसोमा रेल फाटक के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला है। इसकी पहचान गद्दीटोला मोहल्ले के प्रेमपाल मौर्य ने बेटे उमेश (35) के रूप में की।
विज्ञापन

उमेश के पिता प्रेमपाल मौर्य ने बताया कि करीब दो साल से बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। आठ-नौ साल पहले शादी भी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है, लेकिन पत्नी करीब ढाई साल पहले छोड़कर जा चुकी है। तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। उमेश सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से निकल गया। वह बाजार में सड़क पर नाचते मिला। पिता के कहने पर भी घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बसोमा फाटक के पास शव पड़ा होने की जानकारी मिली तो जाकर देखा। दरोगा विजय कुमार गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रात में करीब दो बजे ट्रैक से होकर मालगाड़ी निकली थी। माना जा रहा है वह उसी की चपेट में आ गया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed