फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of villager found hanging from a tree on the roadside in Budaun

Budaun News: सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

Sun, 03 Mar 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of villager found hanging from a tree on the roadside in Budaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में रविवार सुबह 40 वर्षीय ग्रामीण हरिओम का शव सड़क किनारे रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम भोजपुर निवासी हरिओम पुत्र नत्थू शनिवार रात घर से परिवार वालों को बिना कुछ बताए निकल गए थे। सुबह परिवार वालों ने उन्हें घर में नहीं देखा, तो उनकी खोजबीन शुरू की। सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। 
विज्ञापन


परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसको आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या की वजह क्या रही पुलिस इसके बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed