फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of missing elderly found in drain

Budaun News: लापता बुजुर्ग का शव नाले में मिला

Mon, 17 Jul 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing elderly found in drain
मृतक महेंद्र चौहान का फाइल फोटो।
उझानी (बदायूं)। एक दिन पहले घर से लापता हुए बुजुर्ग महेंद्र चौहान का शव रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास नाले में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त उनके बेटे राजू ने की। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन

महेंद्र चौहान (61) बहादुरगंज मोहल्ला में रहते थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे रेलवे स्टेशन के पास नाले में शव पड़ा देखा तो फोन करके पुलिस को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में बहादुरगंज से पहुंचे राजू ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे वह किसी को बिना बताए निकल गए थे। उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह अक्सर ऐसे ही उठ कर चले जाते थे।
विज्ञापन

बेटे राजू ने किसी से उनकी रंजिश होने से इन्कार किया है। उनका एक हाथ करीब एक दशक पहले ट्रेन की चपेट में आने से कट गया था। शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं है। उनके मुंह से झाग जरूर निकल रहे थे। उनके दो बेटे हैं। दोनों ही मजदूरी करते हैं। राजू ने शव मिलने से तीन घंटे पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काफी हद तक संभव है कि नाले पर शौच करते समय मिर्गी का दौरा पड़ जाने से वह गिर गए हों। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार दोपहर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में सांप देखने जुटे युवकों दिखा शव
रेलवे स्टेशन के पास नाले और रेलवे लाइन के बीच झाड़ियों से सांप निकल आने पर युवकों का जमघट लग गया। सांप झाड़ियों से निकल कर नाले में गिरा तो युवकों की नजर शव पर पड़ गई, लेकिन उनमें से कोई मृतक की पहचान नहीं कर पाया।

मृतक महेंद्र चौहान का फाइल फोटो।

मृतक महेंद्र चौहान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed