फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of married woman found hanging in Kariyawan, accused of murder

Budaun News: करियावैन में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in Kariyawan, accused of murder
ग्राम करियावैन में मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करियावैन में सोमवार को गीता (22 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी सत्यपाल के मुताबिक उसने करीब तीन साल पहले बहन गीता की शादी करियावैन निवासी वीरेश पुत्र रामचंद्र के साथ की थी। उन्होंने हैसियत के अनुसार शादी में दान दहेज दिया था, लेकिन उससे गीता के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से पति वीरेश, जेठ-जेठानी और सास-ससुर दहेज के लिए लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने गीता की हत्या कर दी और उसका शव फंदे पर लटका दिया। वह ग्रामीणों की सूचना करियावैन गांव पहुंचे और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना पुलिस ने छानबीन करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed