{"_id":"64b444ff742be5d45b0ec284","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-accused-of-murder-badaun-news-c-123-1-bdn1004-986-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फंदे से लटका मिला विवाहिता\n का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Mon, 17 Jul 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव कुलचौरा में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता की पीटकर हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव कलैया खेड़ा उर्फ शहगाई निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी बहन बिट्टा देवी (23) की शादी करीब पांच साल पहले थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव कुलचौरा निवासी आर्येंद्र यादव के साथ की थी। रविवार रात विट्टा का शव ससुराल में कमरे में लटका मिला। सूचना पर विवाहिता की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतका के भाई ने बताया कि उसने बहन की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन उसका पति आर्येंद्र, ससुर नबाब सिंह, देवर विजय व सास खुश नहीं थे। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल, फ्रिज, वांशिग मशीन व एलसीडी की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर वह बिट्टा को परेशान करने लगे। आरोप है कि पति समेत अन्य ससुराल वालों ने शनिवार रात विवाहिता से जमकर मारपीट की और हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडक़र विवाहिता के शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायका पक्ष की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।