फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body found at field

शेखूपुर इलाके में मिली युवक की लाश, सनसनी

Mon, 06 Apr 2020 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
dead body found at field
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर इलाके में सोमवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम रहमुद्दीन नगर निवासी सोनपाल उर्फ सोनू (45) पुत्र भवानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक एक दिन पहले घर से निकला था। पुलिस युवक की मौत की वजह अधिक शराब पीना मान रही है।
विज्ञापन

शेखूपुर चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह के मुताबिक सोनपाल शराब पीने का आदी था। वह रविवार शाम अपने घर से निकला था लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। अनुमान है कि सोनपाल शराब पीने के लिए मीरा सराय की ओर आया होगा। लौटते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि परिवार वाले उसे देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी। इधर, सोमवार दोपहर कुछ लोग शेखूपुर और मीरा सराय के बीच से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने सोनपाल का शव खेत में पड़ा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिवार वाले युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। अभी उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed