फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead bodies of the husband and wife found hanging in the room in Budaun

Budaun News: कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, दो साल पहले हुई थी शादी

Mon, 15 Jul 2024 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में पति-पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
dead bodies of the husband and wife found hanging in the room in Budaun
मनोज और रंजना के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में सोमवार की सुबह दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दंपती ने आत्महत्या क्यों की अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गांव नगला तरऊ निवासी मनोज (30) खेतीबाड़ी करते थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी रंजना (27) से हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। उनके परिवार वालों को कहना है कि वह सोमवार सुबह सोकर उठे तो उन्होंने दंपती के शव फंदे से लटके देखे। उनकी सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


कुछ लोगों कहना है कि दो दिन पहले मनोज का अपने भाई से झगड़ा हुआ था। रविवार रात मनोज ने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली, जबकि ससुरालवालों ने दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed