फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCM collided with a tree, the body was taken out by cutting the cabin

Budaun News: पेड़ से टकराई डीसीएम, केबिन काटकर निकाला गया शव

Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
DCM collided with a tree, the body was taken out by cutting the cabin
श्रीपाल का फाइल फोटो।
अलापुर। थानाक्षेत्र के गांव इस्लामगंज के पास शनिवार रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ और डीसीएम की केबिन को काटकर चालक का शव निकाला। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।
विज्ञापन


बिनावर थानाक्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी चालक श्रीपाल (25) पुत्र रामपाल शनिवार रात डीसीएम लेकर शाहजहांपुर से सीएनजी लोड करके उसहैत थानाक्षेत्र के एक पंप पर पहुंचा। वहां सीएनजी अनलोड कर दिया गया। उसके बाद अलापुर की ओर जाते समय रास्ते में गांव इस्लामगंज के पास उसकी डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के अंदर पेड़ की टहनियां घुस गई। केबिन के अंदर टहनियों में चालक फंस गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। देर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डीसीएम का केबिन व पेड़ को कटवाकर चालक को बहार निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात तक परिजन भी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने रविवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed