फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DAP is not available at cooperative societies

Budaun News: सहकारी समितियों पर नहीं मिल रही डीएपी

Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
DAP is not available at cooperative societies
मोहित शर्मा।
बदायूं। जिले में धान की रोपाई का काम शुरू हो चुका है, लेकिन डीएपी खाद न मिलने से से किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों पर खाद की अनुपलब्धता को लेकर किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि समितियों के चक्कर काटने के बावजूद खाद नहीं मिल रही। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ऐसे में निजी दुकानों से महंगे दामों पर डीएपी खरीदनी पड़ रही है। किसान नेता राजेश सक्सेना ने बताया कि अभी खाद की जरूरत है, लेकिन समितियों में यह उपलब्ध नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। कृषि विभाग का कहना है कि जिले में डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति है और वितरण प्रक्रिया जारी है। दो से तीन दिन में सभी समितियों पर और डीएपी पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

----------
किसान बोले
- अब डीएपी और यूरिया की जरूरत है तो अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - मोहन शर्मा, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
- सहकारी समितियों पर उर्वरक नहीं है तो दुकानों खरीदना पड़ रहा है। दुकानों में किसी भी मौसम में उर्वरक की कोई कमी नहीं होती है। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। - -रन सिंह, किसान

-------------
इन समितियों पर एक माह से नहीं है डीएपी
-बी पैक्स सिठौली, करियामई, ईख खेड़ा, पिनौनी, इस्लामनगर खास, इस्लामनगर मुराबान, नौगवा, नाचनी, नगला बारह, मित्रोली,
----------
वर्जन--
- जिले में अधिकांश जगहों पर डीएपी है। कुछ सहकारी समितियों पर डीएपी खत्म हो गई थी। वहां पर जल्द ही डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी। जिले में 4010 मीट्रिक टन डीएपी मंगवाई गई है। इसमें से 2117 मीट्रिक टन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी। - मनोज रावत, जिला कृषि अधिकारी

मोहित शर्मा।

मोहित शर्मा।

मोहित शर्मा।

मोहित शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed