फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cylinder fire Scorched by the father-daughter

सिलेंडर में आग लगने  से बाप-बेटी झुलसे

Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो ककराला।
ब्यूरो ककराला। Updated Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cylinder fire Scorched by the father-daughter
आग - फोटो : अमर उजाला
ककराला के वार्ड नंबर नौ में खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर नौ में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इसमें बाप-बेटी झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। झुलसे हुए बाप-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कस्बा के वार्ड नबर नौ में मंगलवार दिन में करीब 11 बजे शमीम अहमद के घर में उसकी पत्नी जरीना खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस के सिलेंडर का पाइप लीक हो गया। इससे अचानक आग लग गई। जरीना ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने की कोशिश में शमीम अहमद और उसकी 18 वर्षीय पुत्री गुलिस्ता झुलस गए। अग्निकांड की सूचना पर लेखपाल नीरज कुमार ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। नगर पंचायत चेयरमैन महबूब सकलैनी ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed