{"_id":"6223c54b7ecb2606bb01e138","slug":"cycle-gifted-to-girl-badaun-news-bly4774154117","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार छात्रा को दी साइकिल, पौधरोपण करने वाले भी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार छात्रा को दी साइकिल, पौधरोपण करने वाले भी सम्मानित
विज्ञापन
बदायूं क्लब में आयोजित संस्था के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में बदायूं क्लब में सामाजिक संस्था पंख की ओर से सम्मान समारोह किया गया। इसमें पर्यावरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं उसहैत नगर पंचायत की चेयरमैन सैनरा वैश्य की ओर से होनहार छात्राओं व विभिन्न संस्थाओं से जुड़ीं बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सैनरा वैश्य ने क्लब परिसर में पंख संस्था से जुड़ी महिलाओं को बेटियों के सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने अपनी नई योजनाओं और क्रियान्वन के बारे में सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की। इससे पहले संस्था की संस्थापक सोनरूपा विशाल ने उनका स्वागत किया और संस्था के कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम कर रहीं एक गिलहरी संस्था की अध्यक्ष सोनिका गुप्ता को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। बताया गया कि सोनिका गुप्ता और उनके पति सुनील गुप्ता पूरे शहर में पौधरोपण करते हैं और निजी स्तर पर काम करके मिसाल कायम कर चुके हैं।
इससे पहले पंख संस्था की सदस्यों ने केदारनाथ इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा नाजनीन को प्रोत्साहन के तौर पर साइकिल भेंट की। यहां संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा शलभ वैश्य के निर्देशन में किए कार्यक्रम में मंजुल शंखधार, दीप्ति विजय गुप्ता, नेहा रस्तोगी, श्रद्धा रस्तोगी, रूपाली वैश्य, पूजा जैमिनी, सारिका वैश्य, राधा वैश्य, सुहानी जुनेजा, शिल्पी बंसल, सोनाक्षी आहूजा व कृतिका विरल रस्तोगी आदि उपस्थिति रहीं। सैनरा वैश्य व सोनरूपा विशाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।