{"_id":"6688871fa127db57880c3684","slug":"customers-paying-double-the-price-of-tomato-and-lady-finger-badaun-news-c-123-1-sbly1035-121745-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रसोई का बजट बिगड़ा... बारिश की मार से बढ़े सब्जियों के भाव, जानिए क्या हैं रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रसोई का बजट बिगड़ा... बारिश की मार से बढ़े सब्जियों के भाव, जानिए क्या हैं रेट
Sat, 06 Jul 2024 03:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:34 PM IST
सार
बारिश के मौसम में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। बदायूं में टमाटर 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
उझानी में फुटकर में सब्जी खरीदते लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं/उझानी। सब्जियों पर बारिश की मार पड़ने के साथ ही उनके फुटकर रेट अचानक ही आसमान छूने लग गए हैं। इसका सीधा लाभ हालांकि उत्पादकों को नहीं मिल पा रहा है, लेकिन थोक के मुकाबले 40 से 50 फीसदी तक रेट बढ़ गए। लोगों की रसोई का बजट भी गड़बड़या है। थोक मंडी के भाव को देखें तो भिंडी और टमाटर की दूनी कीमत फुटकर बाजार में वसूली जा रही है।
थोक मंडी में टमाटर 30-40 रुपये है पर फुटकर का भाव 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। भिंडी का भाव थोक में 25-30 रुपये तो फुटकर में 60 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सब्जी के थोक व्यापारी दीपक शर्मा और अमर सिंह बताते हैं कि छह-सात दिनों में थोक बाजार में भी भाव बढ़ा है। फुटकर विक्रेता मोहन लाल ने बताया कि जब थोक में ही महंगाई है तो फुटकर में रेट बढ़ जाना लाजिमी है। मान लो, प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू 27 सौ रुपया खरीदा, लेकिन छंटाई के बाद खराब आलू निकाल देने के बाद नुकसान की पूर्ति भी भाव बढ़ाकर करनी होती है। इसके विपरीत, फुटकर खरीदारों में चंद्रपाल कहते हैं कि हरी सब्जियों ने रसोई का गणित खराब कर दिया है। सब्जियां खरीदने से ही जेब हल्की हो रही है। बता दें कि बदायूं के अलावा उझानी, सहसवान, बिल्सी और बिसौली आदि में थोक का सब्जी व्यापार होता है।
विज्ञापन
सब्जियां थोक भाव फुटकर रेट
आलू- 27 35
भिंडी- 30 60
टमाटर- 40 80
गोभी- 35 65
बैंगन- 30 50
कद्दू- 25 40
कटहल- 25 45
पालक- 14 25
परमल- 50 70
अरबी- 50 80
लौकी- 20 35
तोरई- 35 50
मिर्च हरी- 50 80
नोट- थोक और फुटकर में ये भाव प्रति किलोग्राम में हैं।