फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Current spread in the field, death of the girl, nine laborers scorched

Budaun News: खेत में फैला करंट, बालिका की मौत, नौ मजदूर झुलसे

Sat, 15 Jul 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Current spread in the field, death of the girl, nine laborers scorched
सहसवान सीएचसी पर मौजूद पुलिस व लोग।
- हाईटेंशन लाइन में स्पर्किंग होने से लोहे के खंभे में आया करंट, बीच खेत में था लोहे का खंभा
विज्ञापन

- सहसवान के शाहपुर ताहरखेड़ा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर ताहर खेड़ा में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। धान की रोपाई के दौरान हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से लोहे के खंभे में करंट उतर आया, जिससे करंट पानी भरे पूरे खेत में फैल गया। करंट लगने से आठ वर्षीय बालिका सीमा की मौत हो गई जबकि सात अन्य लड़कियों समेत नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
शुक्रवार को ग्राम शाहपुर ताहर खेड़ा निवासी गफूर पुत्र बाबू के खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक उसका खेत नजदीकी गांव शुकर्रा के खेतिहर इलाके में है। उसके खेत में एक महिला और आठ लड़कियां धान की रोपाई कर रहीं थीं। सभी लोग तीन सौ रुपये की मजदूरी के हिसाब से रोपाई करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गफूर के खेत में खड़े बिजली के खंभे पर अचानक हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग शुरू हो गई। धान की रोपाई कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते। उससे पहले लाइन का एक तार खंभे से छू गया और लोहे के खंभे से पूरे खेत में करंट फैल गया। बताते हैं कि उस खेत में पानी भरा हुआ था और सभी मजदूर उस पानी में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे करंट लगने से सभी मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर खेत मालिक और नजदीकी खेतों में काम कर रहे तमाम लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह सभी मजदूरों को बाहर निकाला। फिर उन्हें ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय सीमा पुत्री हरि सिंह की मौत हो गई जबकि खुशबू (14) पुत्री शिवराज, पूनम (32) पत्नी लालाराम, चंचल (12) पुत्री लालाराम, पूजा (24) पुत्री छोटेलाल, रूपा (10) पुत्री कल्लू, पुष्पा (18) पुत्री छोटेलाल, शिवानी (10) पुत्री पीलवा, रूपवती (13) पुत्री सोहनलाल आदि गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह और एसआई जय वीर सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहां सभी लड़कियों के परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहसवान सीएचसी पर मौजूद पुलिस व लोग।

सहसवान सीएचसी पर मौजूद पुलिस व लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed