फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

हरे राम-हरे कृष्ण का जाप शुरू

Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

हनुमान गढ़ी मंदिर में सोमवार से 11 दिवसीय हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र का जाप शुरू हो गया।करीब दो घंटे तक चले पूजन के दौरान पुरोहित महेशचंद्र शर्मा ने हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र के जाप का महत्व समझाया।दोपहर बाद श्रद्धालुओं की टोली ने संकीर्तन किया।

विज्ञापन
cultural
उझानी में हरे राम-हरे कृष्ण के जाप शुरू होने पर जुटे भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उझानी। हनुमान गढ़ी मंदिर में सोमवार से 11 दिवसीय हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र का जाप शुरू हो गया। पहले दिन पुरोहित महेशचंद्र शर्मा की देखरेख में ब्राह्मणों की टोली ने पूजन कराया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10 बजे हुई। आयोजकों में अवधेश गोयल और गिरीश बाबू वार्ष्णेय ने मंदिर परिसर की सजावट करवाई। इसके बाद मुख्य यजमानों में सपा नेता रजनीश गुप्ता, विष्णु भगवान अग्रवाल और ज्ञानचंद्र अग्रवाल से आचार्य प्रवीण शर्मा समेत ब्राह्मणों की टोली के सदस्य ने पूजन कराया। करीब दो घंटे तक चले पूजन के दौरान पुरोहित महेशचंद्र शर्मा ने हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र के जाप का महत्व समझाया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की टोली ने संकीर्तन किया। आयोजक अवधेश गोयल ने बताया कि 11 दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेष कार्यक्रम होगा। इस मौके पर गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश अदलक्खा, संजीव आजाद, अवधेश वर्मा, डबली अग्रवाल, इंदिरा गोयल, मनोज वार्ष्णेय, कौशल किशोर मूदड़ा और सतीश जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed