फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

बुद्ध पूर्णिमा पर शहर में निकाली धम्म यात्रा

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
cultural
धम्म यात्रा में शामिल भगवान बुद्ध की झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक भगवान गौतम बुद्ध का 2566 वां जन्मोत्सव पूरे जिले में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। धम्म बंधुओं ने आंबेडकर पार्क में पहुंचकर धर्म गुरुओं के सानिध्य में भगवान बुद्ध की वंदना की। यहां आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद में शोभायात्रा निकाली गई, जो आंबेडकर पार्क से शुुरू होकर नेकपुर होती हुई बौद्ध बिहार पहुंची। वहां पर धम्म सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से हुई। इसके बाद में शहर में भव्य धम्म यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शामिल धम्म बंधुओं ने बुद्ध के मैत्री, करुणा और शांति का संदेश प्रसारित किया। इसके बाद धम्म यात्रा बुद्ध बिहार में धम्म सभा में परिवर्तित हो गई। यहां पर मुख्य अतिथि अंतराराष्ट्रीय बुद्ध बिहार के बिहाराधीश प्रज्ञारश्मि महाथेरा और फर्रुखाबाद के गुणतीर्थ थेरा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुदेवी बौद्ध, धनदेवी, रामवेटी देवी, लौंगश्री, भगवान श्री, उषा किरन, चिंरजी लाल, हरीश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
इधर, क्षत्रिय महासभा व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में बुद्ध जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, अलंकार तोमर, हरिप्रताप सिंह राठौड़, मुनीश कुमार सिंह, जगमोहन सिंह, गिरीश पाल सिंह, अखिलेश चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर पर भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर प्रदीप कटियार, राजेश सिंह, अवेश कुमार, हरीओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पदधिकारियों की गलती से बदला रूट
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से शुुरू हुई धम्म यात्रा अपने निर्धारित रूट पर निकाली गई, लेकिन जैसे ही यह यात्रा गांधी ग्राउंड के पास स्थित दिनेश चौक पहुंची तो शहर कोतवाल देवेंद्र कुमार धामा भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने इस रूट का उल्लेख न होने की बात कही। इस पर पदाधिकारियों ने जब परमिशन लेटर देखा तो पाया कि गलती से इस बार रूट बदल गया। इसकी वजह धम्म यात्रा को वहां से आगे नहीं ले गए और लौटना पड़ा। उसके बाद में पत्र में मिली परमिशन के हिसाब से यात्रा निकाली गई।
-
बिल्सी में किया गया खीर और शर्बत का वितरण
बिल्सी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के कैंप कार्यालय पर भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद खीर और शर्बत का वितरण किया गया। बदायूं बस स्टैंड के समीप डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य ने शिविर लगाकर खीर का वितरण किया। मोहल्ला संख्या तीन स्थित शिव मंदिर पर बुद्ध पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया गया। लोगों ने बच्चों को सहयोग भोज कराने के बाद खीर का प्रसाद वितरण किया। गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ किया गया। आचार्य संजीव रूप, प्रज्ञा आर्य, प्रश्रय आर्य, साहब सिंह, भावना रानी, संतोष कुमारी, विचित्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

उघैती। बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर स्थित मुख्य बाजार में बुध पूर्णिमा मनाई गई। इस दौरान खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधान पति मुनेंद्र सिंह राठौर, उजागर शाक्य, भूशंकर शाक्य, विनोद शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed