फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

मेले के समापन पर निकाली चुनरी यात्रा, हवन-पूजन किया

Sat, 07 May 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
cultural
वजीरगंज मे चुनरी यात्रा निकालते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। नगर के ऐतिहासिक मेले में शुक्रवार को दुकानदारों ने हवन पूजन कर चुनरी यात्रा निकाली। बैंड बाजों तथा काली अखाड़े के साथ निकली चुनरी यात्रा मेले में भ्रमण करती हुई मंदिर पहुंची जहां दुकानदारों ने पूरी श्रद्धा के साथ देवी मां को चुनरी चढ़ाई।
विज्ञापन

नगर के प्रसिद्ध देवी मेले में समापन के समय मेले के दुकानदार प्रतिवर्ष मातारानी का हवन पूजन के धूमधाम से चुनरी चढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार को मेले के समापन के बाद शुक्रवार को दुकानदारों ने मेले में मातारानी का हवन पूजन किया, जिसके बाद चुनरी यात्रा निकाली गई। काली अखाड़े के साथ निकली यात्रा में दुकानदार सिर पर चुनरी का थाल रखकर मातारानी का जयघोष करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर पर पहुंचने पर देवी मां के जयकारों के बीच पूरी श्रद्धा के साथ मातारानी को चुनरी चढ़ाकर मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उनका आभार प्रकट किया। यात्रा में बब्बू, श्रीनिवास, अजीत कुमार, सुबोध कुमार, बहादुर, मस्ताना, दिनेश चंद्र, देवेंद्र कुमार सहित अनेक दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
मेले में मां से मांगी गई मनौती के पूर्ण होने पर श्रद्धालु प्रतिदिन मातारानी का भंडारा कराते हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा से शुरू हुए देवी मां के मेले मे इस बार भी भंडारों का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि पांच मई को मेले का समापन हो गया मगर भंडारों का क्रम अब भी जारी है। शुक्रवार को पीएनबी वजीरगंज के पूर्व मैनेजर अरुण मिश्रा ने आगरा से यहां आकर मातारानी का भंडारा कराया, जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

चुनरी यात्रा मे काली अखाड़ा।संवाद

चुनरी यात्रा मे काली अखाड़ा।संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed