फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल बने मंगला माता की महा आरती के यजमान

Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
cultural
वजीरगंज में मंगला माता मंदिर में पूजा करते कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार की रात मंगला माता मंदिर पर महाआरती में यजमान बने। आरती में भाग लेने के बाद आयोजित भंडारे के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह के मेले में आगमन पर उनका मेला कैंप कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। मेला अध्यक्ष योत्सना कौर अपनी कमेटी के साथ उनकी अगवानी करते हुए उन्हें मंदिर तक लेकर गईं। वहां उन्होंने माता रानी की महाआरती कराई। भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला अध्यक्ष योत्सना कौर ने माता रानी का चित्र भेंट कर मंत्री तथा अतिथियों का सम्मान किया। महाआरती के दौरान चेयरमैन आंवला संजीव सक्सेना, ब्लाक प्रमुख रामनगर मित्रपाल सिंह, प्रभाकर शर्मा, डॉ. इंद्रपाल सिंह, नत्थू सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed