{"_id":"6269a45434eb85716b7b227e","slug":"cultural-badaun-news-bly4829741188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े सरकार के उर्स के कुल में हजारों ने किया सजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े सरकार के उर्स के कुल में हजारों ने किया सजदा
विज्ञापन
बदायूं। बड़े सरकार के उर्स का कुल के साथ समापन हो गया। देश के अलग अलग कोनों से यहां आकर लोगों ने हाजिरी लगाई। यहां कव्वालियों का भी लोगों ने आनंद लिया। कई लोगों ने चादरपोशी कर मुल्क की तरक्की को दुआ की।
पिछले दो वर्षों से दरगाह बड़े सरकार में होने वाला सालाना उर्स कोविड गाइडलाइन के कारण फीका रहा था। इस साल उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने पूरे खुलूस के साथ तीन दिन से चल रहे उर्स में शिरकत कर मुल्क की तरक्की व कोविड जैसी बीमारी से निजात की दुआ की। दरगाह के ख़ादिमों ने व्यवस्था को चाकचौबंद बनाया और किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी। जबकि पिछले दो साल के मुकाबले जायरीन की संख्या में काफी इजाफा हुआ। इस भीषण गर्मी में भी जायरीन अपने घरों से निकलकर कुल में शरीक हुए। कुल का सुबह फजर के बाद समापन हुआ।
बड़े सरकार के सालाना उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की ओर से हर साल की तरह धूमधाम के साथ आस्ताने पर चादर पेश की गई। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने गुलपोशी भी की और हिंदू मुस्लिम में आपसी सौहार्द बना रहने की दुआ की। लंगर भी तकसीम किया गया। सपा के जिला सचिव अली अल्वी ने भी अपनी टीम के साथ दरगाह पर हाजिरी लगाई। इस अवसर पर मुशाहिद पीरजी, निहाल पीरजी, अहीद पीरजी, सगीर पीरजी,अशफाक पीरजी,अफसर कादरी, कौसर अली, ताजीम, मुशफफे अली पीरजी, आफाक पीरजी आदि मौजूद रहे।