{"_id":"6269a3a2cea0e6488e0540f2","slug":"cultural-badaun-news-bly482974076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की छठी वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की छठी वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
सांई पालकी मे काली का अखाड़ा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शिवशक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के तत्वावधान में मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन शक्तिपीठ देवी मठिया में मां दुर्गा, काली, हनुमान बाबा एवं साईं बाबा की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की छठी वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा एवं सांई बाबा पालकी धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ देवी मठिया पर नारियल फोड़कर किया गया। इससे पहले मंदिर परिसर में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन मुख्य यजमान अजीत शंखधार एवं गौरव पाठक ने किया। शोभायात्रा एवं सांई बाबा पालकी मोहल्ला चौबे से टिकटगंज, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, आर्य समाज एवं भरत मिलाप गली होते हुए देवी मठिया मंदिर पर विश्राम हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शंकर की झांकी, काली अखाड़ा, हनुमान जी की झांकी, वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला एवं सांई बाबा पालकी सहित कई अन्य झांकियां शामिल रहीं। कलाकारों द्वारा विभिन्न करतब भी दिखाए गए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी साथ रहा। शोभायात्रा में अजीत शर्मा, अमन मयंक शर्मा, राजू शर्मा, दिनेश शर्मा, गौरव पाठक, सुजीत शंखधार, संतोष शर्मा, सुमित शंखधार, गोपाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।