{"_id":"61fd725d82494d78dc5e3c1d","slug":"cultural-badaun-news-bly4745101116","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण, फूल बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण, फूल बरसे
विज्ञापन
बिल्सी में प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराते श्रध्दालु
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम साईंराम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में यहां बने नव निर्मित मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के पहले शुक्रवार को नगर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शनिवार को सभी प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। उसके बाद मां काली, विष्णु जी, सांई बाबा, श्री राधा-कृष्ण, शनिदेव जी एवं शिवजी और गणेश जी के परिवार की 16 प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। इनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, गीता रानी आदि मौजूद रहे। छह फरवरी को यहां भंडारा होगा। संवाद
------
दिधौनी में भागवत कथा के समापन पर भंडारा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में पिछले आठ दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बृहस्पतिवार शाम धूमधाम से समापन हो गया। इसके बाद यहां विशाल भंडारा हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
एटा जिले के गंजडुंडवारा से पधारीं ममता शाक्य ने कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा का श्रवण होता है वहां वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध हो जाता है। साथ ही वहां के व्यक्तियों में आत्मिक बल की वृद्धि हो जाती है।
प्रसाद का कभी अपमान नहीं करना चाहिए। इससे भगवान का अपमान होता है। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, ज्योति रानी आदि मौजूद रहे। संवाद