{"_id":"61eff0ce77c80c4b94188712","slug":"cultural-badaun-news-bly4735338184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अनम को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अनम को पहला स्थान
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्रा का बनाया गया ग्रीटिंग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में मॉडल व ग्रीटिंग प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने पौधों के विभिन्न भागों के प्रयोग से स्वनिर्मित ग्रीटिंग प्रस्तुत किए। इसमें अनम प्रथम स्थान पर रहीं।
राजकीय महिला महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तत्वावधान में मॉडल व ग्रीटिंग प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन के निर्देशन में हुआ। इसमें छात्राओं ने पौधों के विभिन्न भागों का उपयोग करके स्वनिर्मित ग्रीटिंग बनाए। निर्णायक मंडल के अवलोकन के बाद अनम ने प्रथम, जरनिगार ने दूसरा और अरीबा ने तीसरा स्थान प्राप्त
किया। मॉडल प्रतियोगिता में रीतिका यादव, सुप्रिया गुप्ता व जोया अयूब संयुक्त रूप से प्रथम, जबकि अनुष्का सिंह व सेजल गांधी के पारिस्थितिकी तंत्र पर बनाए संयुक्त मॉडल और शहरिश खान के प्रोटीन संश्लेषण के मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। जोया शाहिद के बैक्टीरिया पर बनाए गए मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
प्रतियोगिताएं वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव श्रीवास के निर्देशन में कराई गईं। प्रतियोगिता के संचालन में विभागीय परिषद की अध्यक्ष सहरिश खान का सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. ब्रजेश कुमार व डॉ. अभिषेक कुमार रहे। संवाद