फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

शुध्द वायु के लिए हर घर में जरूरी है तुलसी का पौधा

Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
cultural
पदमांचल जैन मंदिर पर तुलसी का पौधा भेंट करते समिति के पदाधिकारी - फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के बिसौली रोड स्थित दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल पर सोमवार को अरिहंत पौधरोपण समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने तुलसी-सालिग्राम विवाह दिवस धूमधाम से मनाया। यहां सभी ने एक-एक पौधा भी लगाया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि हम दिन में डेढ़ किलोग्राम भोजन करते हैं दो-तीन लीटर पानी भी पीते हैं। सांस लेते हैं उनमें 11 हजार लीटर हवा लेते-छोड़ते है। इससे हमें लगभग 10 किलो भोजन का बल मिलता है। वायु जितनी गंदी होती है उतना ही लोगों का स्वास्थ्य और भोजन खराब हो जाता है। तुलसी हमारे लिए वायु को शुद्ध करती है। समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित ने कहा कि तुलसी संपूर्ण धरा के लिए वरदान है। अत्यंत उपयोगी औषधि है। मात्र इतना ही नहीं है तो मानव जीवन के लिए अमृत है।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी अमन गुप्ता ने कहा कि पुण्य एवं स्वास्थ्य के लिए घर-घर में तुलसी लगाओ अभियान शुरू किया जाना चाहिए। समिति संस्थापक ने नगर के प्रत्येक घर में तुलसी लगाओ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस मौके जिलाध्यक्ष विष्णु असावा, अनुज शर्मा, अमनदीप उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, राघव गुप्ता, भरत कोहली, समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed