बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एटा के आवागढ़ में आयोजित 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सहसवान, आर्यनगर, बिल्सी एवं बिसौली, मुंडिया धुरेकी के ऊर्जावान स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण के लिए चंदन का तिलक लगाकर विदा किया गया।
स्वयंसेवकों के गुणवत्ता सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हर वर्ष प्रशिक्षण करवाता है। ब्रज प्रांत में इस बार संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) चार स्थानों पर रहेगा। इसमें एटा एवं बदायूं विभाग का एक प्रशिक्षण वर्ग होगा। इस मौके पर जिला संघ चालक योगेश, रमेश, मयंक, रविप्रकाश, सतीश, वीरेंद्र, राजीव, संदीप, राजन, ओमबाबू माहेश्वरी, अखिल, मुंडिया धुरेकी से राजेश राणा, बिसौली से शिवम, अजय, आकाश, विपुल आदि मौजूद रहे। संवाद