{"_id":"6186d5095c5aea493f021849","slug":"cultural-badaun-news-bly465280866","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा दिवस के रूप में मनाया महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा दिवस के रूप में मनाया महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस
विज्ञापन
बिल्सी के जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभू दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक किया गया। इसके बाद जैन धर्म के अंतिम 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का संदेश अहिंसा परमो धर्मा व जीवों पर दया करो का संदेश देते हुए अहिंसा दिवस मनाया गया।
समिति के जिलाध्यक्ष अनिल जैन सोनी ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जीवों की रक्षा के लिए अपने अनुयायियों को अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया था। कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन हिंदू धर्मावलंबी दीपावली मनाते हैं। वहीं जैन धर्म में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर हैं। भगवान महावीर का जीवन सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश देता है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी, प्रशांत खंडेलवाल, निखिल जैन, अभिषेक जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहे। इधर बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर भी महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया गया। संवाद