फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

लंका विजय कर लौटे श्रीराम, राजतिलक में जुटे अयोध्यावासी

Tue, 02 Nov 2021 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
cultural
रामलीला में श्रीराम को तिलक लगाते नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे में चल रही रामलीला में सोमवार रात भगवान श्रीराम लंका विजय करके अयोध्या लौटे। नगर विकास मंत्री ने राजतिलक कर उनकी आरती उतारी। कछला से आए आचार्यों ने भी विशेष आरती की। बाद में राज्यभिषेक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात भगवान श्रीराम, रावण का वध करने के बाद पुष्पक विमान से पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे। इस दौरान नगरवासियों ने श्रीराम का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उनका राजतिलक समारोह हुआ। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। रामलीला मंचन के मौके पर पहुंचे नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने भी श्रीराम का तिलक कर उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

बाद में कछला गंगा घाट से आए आचार्यों ने भी विशेष आरती समारोह का आयोजन किया। राज्यमंत्री और अन्य लोगों ने 1100 दीपों के साथ आरती में सहभागिता की। राज्यमंत्री ने कहा कि आयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से पूरे देश मे उत्साह है। मंदिर निर्माण के साथ हम सबका दायित्व है कि हम श्रीराम के आदर्शों को अपने निजी जीवन मे जगह दें। यही सबसे बड़ी श्रद्धा होगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, डॉ. डीएस चौधरी, डॉ. नंदकिशोर वार्ष्णेय, पवन कुमार वार्ष्णेय, राहुल कुमार वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, अमरीश वार्ष्णेय बिल्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed